{"_id":"68f15dc211d98b6be90d6b38","slug":"scientist-dr-kp-mishra-invited-by-japan-to-deliver-a-lecture-on-nuclear-radiation-energy-allahabad-news-c-417-1-bha1001-258-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वैज्ञानिक डॉ. केपी मिश्र को परमाणु विकिरण उर्जा पर व्याख्यान के लिए जापान ने किया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वैज्ञानिक डॉ. केपी मिश्र को परमाणु विकिरण उर्जा पर व्याख्यान के लिए जापान ने किया आमंत्रित
बहरिया के कटनई गांव निवासी वैज्ञानिक डाॅ के पी मिश्र
Link Copied
विकास खंड बहरिया के हरिराम पट्टी उर्फ कटनई गांव निवासी वैज्ञानिक डाॅ. केपी मिश्र को जापान के हिरोशिमा विश्वविद्यालय में 23 अक्टूबर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 1945 में जापान पर गिराए गए परमाणु बम के 80वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन
सम्मेलन में पूरी दुनिया के नामचीन परमाणु वैज्ञानिकों को बुलाया गया है। 23 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में डाॅ. केपी मिश्र परमाणु विकिरण की खूबियां और उससे कैंसर के उपचार की नई विधियों पर अपना व्याख्यान देंगे। उन्होंने परमाणु संस्थानों में कार्यरत कर्मियों पर विकिरण का कुप्रभाव के इलाज पर शोध में महारत प्राप्त है। उनके लगभग 300 शोधपत्र जानीमानी विज्ञान पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वह यूरोपियन आयोग के विशेषज्ञ चयनित हैं। देश के प्रतिष्ठित परमाणु ऊर्जा संस्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में विभागाध्यक्ष व निदेशक रह चुके हैं। वर्तमान में भारत सरकार की कई विज्ञान और तकनीकी समितियों में सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. मिश्र बहरिया के कटनाई में पैदा हुए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायनशास्त्र से स्नाकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। वह प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल और क्षेत्रीय कैंसर केंद्र की काउंसिल में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।