फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Schoolgirls protesting against vacating hostels at Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल खाली कराने के विरोध में उतरीं छात्राएं 

Sun, 26 May 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirls protesting against vacating hostels at Allahabad University
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रावासों को खाली करने की समयसीमा 25 मई को खत्म होने के साथ अब रविवार से ही छात्रावास खाली कराने का अभियान शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय, जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद शनिवार तक पुरुष छात्रावासों में 388 और महिला छात्रावासों में 255 कमरे खाली कराए गए। वहीं इसके विरोध में शनिवार शाम को महिला छात्रावास पर हंगामा हुआ। छात्राएं सड़क पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन की आहट में दिनभर विवि परिसर और आसपास पुलिस तैनात रही। वहीं इविवि और जिला प्रशासन के अफसर दिनभर रणनीति तय करते रहे। 
विज्ञापन


महिला छात्रावास पर प्रदर्शन के दौरान मौजूद छात्रसंघ अध्यक्ष उदय यादव एवं छात्रावास की अंत:वासी नेहा यादव ने कहा कि आखिर में इस गर्मी में हॉस्टल छोड़कर छात्राएं कहां जाएंगी। उनका कहना है कि कुछ छात्र-छात्राओं की पीसीएस सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षा हैं, ऐसे उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। विवि के इस कदम से उनका करियर प्रभावित होगा। नेहा के नेतृत्व में छात्राएं महिला छात्रावास पर धरने पर बैठ गईं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र चौहान का कहना है कि विवि प्रशासन छात्रों पर अत्याचार कर रहा है।
विज्ञापन


शा छात्र संगठन के अमित ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रसंघ पर बैन करने को लेकर उठ रही आवाज को दबाने के लिए छात्रावास खाली कराने का अभियान चला रहा है। आइसा की ओर से महिला छात्रावास के बाहर प्रदर्शन करके विवि की कार्रवाई का विरोध किया गया। विरोध करने वालों में आइसा की महिला इकाई की अध्यक्ष नीलम सरोज ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों के खिलाफ आतताई रवैया अपना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Schoolgirls protesting against vacating hostels at Allahabad University
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

छात्रों की ओर से इससे पूर्व छात्रावास खाली करने के खिलाफ कैंडल मार्च के साथ डीएसडब्ल्यू, जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर छात्रावास खाली नहीं करने की मांग की जा चुकी है। विवि एवं जिला प्रशासन की ओर से अपने पक्ष में कोई सहानुभूति नहीं देख बड़ी संख्या में छात्रों ने छात्रावास खाली करने समय सीमा खत्म होने के साथ अपने सामान समेट हॉस्टल खाली कर दिया। उधर, चीफ प्रॉक्टर एवं डीएसडब्ल्यू ने जिला प्रशासन से सभी छात्रावासों पर पुलिस तैनात करने की मांग की है। इस बार हॉस्टल वॉशआउट के लिए कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है।

Schoolgirls protesting against vacating hostels at Allahabad University
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

विवि की ओर से तय समय सीमा खत्म होने के अंतिम दिन सर सुंदरलाल छात्रावास से 36 कमरे, डायमंड जुबली छात्रावास से पांच, पीसी बनर्जी छात्रावास से 86, जीएन झा छात्रावास से पांच, एस राधाकृष्णन छात्रावास से 30, केपीयूसी छात्रावास से 26 एवं हिंदू छात्रावास मेें 100 कक्ष खाली हुए। इस प्रकार कुल मिलाकर पुरुष छात्रावास से कुल 388 कक्ष खाली हो चुके हैं।

Schoolgirls protesting against vacating hostels at Allahabad University
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

महिला छात्रावास में छात्र नेताओं के विरोध के बीच शनिवार को सरोजिनी नायडू छात्रावास से 75, प्रियदर्शनी छात्रावास से 175, हॉल आफ रेजिडेंस से 20, महादेवी वर्मा छात्रावास से 40, शताब्दी गर्ल्स छात्रावास से 23, कल्पना चावला छात्रावास से 22 कक्ष खाली हुए। इस प्रकार कुल मिलाकर महिला छात्रावासों से 255 कक्ष खाली हो गए।

Schoolgirls protesting against vacating hostels at Allahabad University
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे का कहना है कि 25 मई तक जो छात्रावास खाली नहीं होंगे, वहां पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी और हॉस्टल खाली कराए जाएंगे। उधर, छात्रों को भी नोटिस जारी कर कहा गया है कि अगर वे स्वेच्छा से छात्रावास खाली नहीं करते हैं, छात्रावास का कोई सामान बलपूर्वक बाहर ले जाते हैं, हॉस्टल के अधीक्षक या कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में छात्रावास की सुविधा से हमेशा के लिए वंचित कर दिया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अगर वे किसी लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तभी उन्हें समर हॉस्टल दिए जाएंगे। वे अपना प्रत्यावेदन जमा कर दें, जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed