Pratapgarh News: डीआरएम कॉन्वेंट स्कूल के कैंपस में खड़ी स्कूल वैन में लगी आग, बच्चों के उतरने के बाद हुई घटना
बच्चों को छोड़ने के बाद विद्यालय कैंपस में खड़े स्कूली वाहन मैजिक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते वैन से लपटें उठने लगीं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विस्तार
बच्चों को छोड़ने के बाद विद्यालय कैंपस में खड़े स्कूली वाहन मैजिक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते वैन से लपटें उठने लगीं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपुर देवसरा इलाके के सैफाबाद बाजार स्थित डीआरएम कॉन्वेंट स्कूल में एक मैजिक वाहन बच्चों को ले आने ले जाने के लिए विद्यालय प्रबंधक हितेश गुप्ता ने खरीदी थी। जिसे घनश्याम गुप्ता चलाता था। सोमवार को बच्चों को छोड़ने के बाद चालक ने विद्यालय कैंपस में ही मैजिक डाला को खड़ी कर दिया।
कुछ देर बाद अचानक मैजिक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। जहां मैजिक खड़ी थी उसी के आसपास साइकिल से स्कूल आने वाले बच्चों की साइकिल खड़ी हुई थी। मैजिक डाला में आग लगने से विद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। स्कूल से समरसेबल चलाकर स्टाफ व बच्चों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी।
संयोग ही रहा की कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जिस समय यह घटना घटी उस अधिकतर बच्चे क्लास के अंदर पढ़ाई कर रहे थे। जिस वक्त बच्चों को लेकर यह गाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी उस समय यदि आग लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय प्रबंधक हितेश गुप्ता ने बताया कि खड़ी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से सुबह करीब 11:15 बजेआग लग गई। जिससे पूरी गाड़ी जल गई यह गाड़ी उन्होंने कई वर्ष पूर्व खरीदी थी जिसका कागजात भी उपलब्ध नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.