फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scholarships worth 17.16 lakh rs provided to 93 meritorious students from 12 states

Agra: मेधावी दिव्यांगों के सपनों को उड़ान देगी छात्रवृत्ति, 12 राज्यों और देश के 75 जिलों से आए थे विद्यार्थी

Tue, 24 Dec 2024 09:21 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 09:21 AM IST
सार

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, प्रदेश सरकार की दिव्यांगजन विभाग की ब्रांड एंबेसडर हिमानी बुंदेला ने दिव्यांगों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सात साल पहले मैं भी दर्शक दीर्घा में बैठी थी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और आज आपके बीच मुख्य अतिथि के रूप में हूं। उन्होंने लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Scholarships worth 17.16 lakh rs provided to 93 meritorious students from 12 states
मेधावी दिव्यांगों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘कौन है जिसके पास कुछ कमी नहीं, आसमां के पास भी तो जमीं नहीं...’ दिव्यांगता को हराते हुए अपनी मेधा से मुकाम हासिल करने वाले ऐसे ही मेधावियों को श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति प्रदान की गई। सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन, दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और विकलांग सहायता संस्था की ओर से 12 राज्यों के 93 मेधावियों को 17.16 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, प्रदेश सरकार की दिव्यांगजन विभाग की ब्रांड एंबेसडर हिमानी बुंदेला ने दिव्यांगों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सात साल पहले मैं भी दर्शक दीर्घा में बैठी थी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और आज आपके बीच मुख्य अतिथि के रूप में हूं। उन्होंने लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन


संस्था सचिव अनिल अग्रवाल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम संयोजक सुनील विकल ने छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफमेक अध्यक्ष और उद्यमी पूरन डावर ने की। उन्होंने युवाओं को उद्यमशील बनने के लिए कहा, जिससे वो समाज के लिए कुछ कर सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने ट्रस्ट के सफर और छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके सफल छात्रों की कहानी से दिव्यांगों में प्रेरणा भरी। समारोह में शैलेंद्र नरवार निर्देशित संस्था की डाक्यूमेंट्री का विमोचन और प्रदर्शन भी किया गया। अंत में छात्रवृत्ति में शीर्ष स्थान पर रहने वाले 15 दिव्यांगों को मंच से उतरकर अतिथियों ने छात्रवृत्ति दी। कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक रामशरन मित्तल, अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश, सचिव प्रेम शंकर अग्रवाल, उद्यमी डॉ. रंजना बंसल, मुरारी लाल गोयल पेंट उपस्थित रहे। अंत में उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन डॉ. मुनीश्वर गुप्ता और रीनेश मित्तल ने किया।


ये भी रहे मौजूद
जेएस फौजदार, राजकुमार जैन, अतुल गुप्ता, डॉ. विनोद माहेश्वरी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जितेंद्र फौजदार, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, रेणुका डंग, डॉ. वीके आहूजा, मुनेंद्र जादौन, दिवाकर तिवारी, निर्मला दीक्षित, राकेश शुक्ला, मनीष अग्रवाल, नंद किशोर गोयल, प्रतिभा जिंदल, श्रुति सिन्हा, बबिता पाठक, वत्सला प्रभाकर, रितु गोयल आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed