{"_id":"5bf54ebebdec2204de741adc","slug":"scert-will-revaluate-68500-answer-sheets-of-teachers-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः अध्यापक भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराएगा एससीईआरटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः अध्यापक भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराएगा एससीईआरटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीईआरटी परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा। यह काम अगले महीने शुरू होगा। शासन की ओर से जल्द ही इस बारे में आदेश आएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि परीक्षा 29 मई को हुई थी और उसका नतीजा 13 अगस्त आया था। लेकिन परिणाम से तमाम अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं। इसीलिए पुनर्मूल्यांकन की मांग तेजी के साथ उठ रही थी।
विज्ञापन
जानकारी यह भी मिल रही है कि पुनर्मूल्यांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दरअसल, जब छात्र नतीजों से संतुष्ट नहीं हुए तो इस मामले की जांच एक उच्च स्तरीय समिति को सौंपी गई।
विज्ञापन
समिति ने नतीजों में फेल 51 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण पाया। यही नहीं 53 ऐसे अभ्यर्थी भी मिले जिनकी कॉपी पर उत्तीर्ण प्रतिशत से कम अंक थे पर फिर भी उनका चयन हो गया। हाईकोर्ट ने भी कई अभ्यर्थियों की कॉपी का दोबारा मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया हुआ है।