फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scavengers of the strike , stopped work today

सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, आज से काम ठप

Thu, 28 Jan 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन

नौ सूत्रीय मांगें पूरी होने से नाराज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की घोषणा कर दी। सफाई मजदूर यूनियन की निगम परिसर में हुई सभा में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी तो स्वच्छता अभियान पर भी इसका असर पड़ेगा। उधर, नगर आयुक्त ने हड़ताल से इंकार किया है।

विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 12 जनवरी से आंदोलित हैं, लेकिन निगम प्रशासन ने इस संबंध में अब तक उनसे कोई वार्ता नहीं की है। इस दौरान हुई सभा में यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप ने निगम प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने और मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। सचिव क्रांति शुक्ला ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांगों के प्रति निगम प्रशासन जब तक संवेदनहीनता का प्रदर्शन करता रहेगा, कर्मचारी सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि तीन बार आम सभा और हड़ताल का नोटिस भेजने के हफ्तों बाद तक अफरों के पास वार्ता का समय नहीं है।

विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। सभा में संजय, जगन लाल, हरिंद्र, मुन्ना लाल, पप्पू, रघुनाथ, कमला, मदन लाल, राजू, राजन, भारत, अच्छे लाल, सुनील, होमिया, गोपी, लाल चंद्र, हूब लाल, गोपाल, रामू, राकेश आदि शामिल थे। उधर, नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय हड़ताल से इंकार किया। कहना है कि यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप ने वार्ता के दौरान हड़ताल नहीं करने का आश्वासन दिया है। अभी माघ मेला चल रहा है। इसके अलावा एस्मा भी लगा है। इसमें आवश्यक सेवाएं बाधित करने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed