फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scart vehicle running under the protection of High Court judge overturned

Prayagraj : हाईकोर्ट जज की सुरक्षा में चल रही स्कार्ट गाड़ी पलटी, सुरक्षा कर्मी घायल, बाल-बाल बचे न्यायाधीश

Sun, 22 Jan 2023 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 08:46 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की इनोवा कार और सुरक्षा में आगे चल रही स्कार्ट जिप्सी में एक एक्सयूवी गाड़ी ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Scart vehicle running under the protection of High Court judge overturned
Prayagraj : सड़क हादसे में पलटी न्यायमूर्ति के सुरक्षा स्कॉर्ट में चल रही जिप्सी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की इनोवा कार और सुरक्षा में आगे चल रही स्कार्ट जिप्सी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कार्ट की जिप्सी हाईवे के किनारे गड्ढ़े में जाकर पलट गई, जबकि न्यायमूर्ति की इनोवा कार में टक्कर लगने से महिला सुरक्षाकर्मी समेत अन्य जख्मी हुए हैं। हालांकि न्यायमूर्ति बाल-बाल बच गए। बाद में उन्हें सुरक्षित वाराणसी के लिए रवाना किया गया। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन

हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राममनोहर नारायण मिश्र रविवार की सुबह प्रयागराज से वाराणसी जाने के लिए अपनी इनोवा का से निकले थे। उनकी इनोवा कार के आगे स्कार्ट की जिप्सी चल रही थी। तकरीबन सवा सात बजे सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायचाचक गांव के पास पहुंचने पर सामनेे से तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा की अलटूरस कार ने न्यायमूर्ति के साथ चल रही पुलिस स्कार्ट की जिप्सी में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

जिप्सी में टक्कर मारने के बाद कार ने न्यायमूर्ति के इनोवा कार में भी टक्कर मार दी। हादसे में जिप्सी हाईवे के किनारे गड्ढ़े में जाकर पलट गई। इस दौरान न्यायमूर्ति की इनोवा कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में न्यायमूर्ति राममनोहर नारायण मिश्र बाल-बाल बच गए। हालांकि जिप्सी चालक राम निवास सिंह, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव तथा एक अन्य सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गए।

हादसे की सूचना पर एसओ सरायइनायत अरविंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर एसीपी फूलपुर मनोज कुमार सिंह, एसीपी हंडिया सुधीर कुमार, हंडिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बाद में न्यायमूर्ति को सुरक्षित वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

जिप्सी चालक राम निवास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अलटूरस कार चालक विनीत सिंह निवासी सेमशैल, थाना सादात, जिला गाजीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अलटूरस कार पूर्वांचल के एक जिला पंचायत अध्यक्ष की बताई जा रही है। हादसे के कारण मौके पर काफी देेर तक अफरा-तफरी मच रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed