फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scam investigation: CBI reaches DRM office again, interrogates many railway workers

घोटाले की जांच : डीआरएम ऑफिस फिर पहुंची सीबीआई, कई रेलकर्मियों से पूछताछ

Thu, 07 Oct 2021 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Oct 2021 01:17 AM IST
सार

एक करोड़ रुपये के गबन के मामले की जांच कर रही है सीबीआई, पिछले माह भी कई कर्मचारियों से हुई थी पूछताछ 
 

विज्ञापन
Scam investigation: CBI reaches DRM office again, interrogates many railway workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में एक करोड़ रुपये के गबन के मामले में सीबीआई की टीम ने एक बार फिर से बुधवार को रेलकर्मियों से पूछताछ की। सीबीआई टीम के  एक बार फिर से डीआरएम ऑफिस पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस दौरान सीबीआई के अफसर काफी देर तक लेखा विभाग में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सीबीआई को कई अहम एवं लेनदेन के पुराने रिकार्ड मिले। चर्चा है कि  इस घोटाले में शामिल रहे अफसरों और कर्मचारियों की गर्दन सीबीआई जांच में फंसनी तय है।
विज्ञापन


दरअसल डीआरएम आफिस के कार्मिक विभाग  में कर्मचारियों के वेतन के नाम पर जुलाई 2019 में 1.45 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इसमें से एक करोड़ रुपये का गबन हो गया था। पैसे को अलग-अलग खाते में भेजा गया था, ताकि जांच होने पर मामला पकड़ में न आए। मगर गबन की जांच की जब परतें खुलना शुरू हुई तो धीरे-धीरे कई लोग इसकी जद में आ गए। बाद में सीबीआई ने यहां तैनात रहे सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी एपीओ का एनसीआर मुख्यालय में तबादला हो गया। जुलाई 21 के बाद सीबीआई की टीम पिछले माह के आखिरी सप्ताह भी इसी मामले की जांच करने के लिए आई थी। अब एक बार फिर से सीबीआई टीम यहां बुधवार को पहुंची। बुधवार को सीबीआई टीम का ज्यादा वक्त लेखा विभाग में ही गुजरा। यहां और कार्मिक विभाग में सीबीआई को  कई पुराने लेनदेन के रिकार्ड भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं इस मामले में सीबीआई जल्द ही कुछ बड़े खुलासे कर सकती है। उस कंप्यूटर को भी देखा गया जिससे रकम ऑन लाइन ट्रांसफर की गई। घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने प्रयागराज की पुलिस लाइंस में ही अपना कैंप कार्यालय भी बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed