{"_id":"5da8b6398ebc3e93a3344670","slug":"scam-in-25-lakh-secretory-suspended-allahabad-news-ald257816963","type":"story","status":"publish","title_hn":"25.51 लाख का घोटाला, सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25.51 लाख का घोटाला, सचिव निलंबित
विज्ञापन
प्रयागराज। उरुवा के अमिलिया कला गांव में 25.51 लाख रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया है। एक ही संस्था को कई बार भुगतान कर दिया गया है। खास यह कि संस्था को एक दिन में कई बार भुगतान किया गया। इस आरोप में ग्राम पंचायत अधिक (सचिव) राजकपूर गौतम को निलंबित करने के साथ आगे के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।
जांच में पाया गया कि मेजा रोड की एक संस्था को यह राशि दो दर्जन बार में की गई है। भुगतान चार जून से आठ जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में किया गया है। नियमों को ताक पर रखकर अन्य संस्थाओं के साथ बंदरबांट का भी आरोप है। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि निर्देशों का पालन न करने तथा कार्यालय से निर्गत पत्रों का उत्तर ने देने का भी राजकपूर पर आरोप है। निलंबन के दौरान राजकपूर जिला कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सचिव को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में नहीं लगे हैं। इसके बाद ही भुगतान किया जाएगा। पूरे मामले की जांच कौड़िहार के एडीओ पंचायत श्रीकांत यादव को दी गई है।
विज्ञापन
135 के बनाए गए आयुष्मान कार्ड
प्रयागराज। नागरिक सुरक्षा कोर तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को तेलियरगंज और कालिंदीपुरम में शिविर लगाकर आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बांटे गए। तेलियरगंज में 65 तथा कालिंदीपुरम में 70 लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए। इस दौरान डिप्टी कंट्रोलर ओंकार शर्मा, डिप्टी सीएमओ राहुल सिंह, रवि शंकर द्विवेदी, एलके अहेरवार, आईसीओ रतन राज कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, चंद्रपाल यादव, रौनक गुप्ता, मनीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।