{"_id":"583de3664f1c1b2d1ede65eb","slug":"sbi-women-showered-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में महिलाओं ने बरसाई चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में महिलाओं ने बरसाई चप्पल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से एसबीआई से बगैर करेंसी के लौट रहे लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने बैंक पर चप्पल फेंके। कुछ देर बाद निकले बैंककर्मियों ने मामला शांत किया। लोगों के पास बुक लेकर इंटवा एसबीआई शाखा जा रहे इंचार्ज बैंक मैनेजर सड़क हादसे में घायल हो गए।
एसबीआई की लेड़ियारी शाखा से कई दिन से लोग खाली हाथ लौट रहे थे। मंगलवार को लोगों को उम्मीद थी कि करेंसी मिलेगी। मगर काफी देर तक लाइन लगाने के बाद भी बैंक का चैनल नहीं खुला तो महिलाओं में आक्रोश फैल गया। महिलाओं ने चप्पल निकालकर बैंक चैनल पर फेंकना शुरू कर दिया।
माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ देर बाद इंचार्ज बैंक मैनेजर अविनाश शुक्ला और कैशियर अजय चौधरी बाहर निकले। वहां मौजूद लोगों से बैंक मैनेजर ने पास बुक लिया और इंटवा एसबीआई शाखा इंट्री कराने चले गए। रास्ते में खीरी में बोलेरो की टक्कर से अविनाश शुक्ला और कैशियर घायल हो गए। बाद में कैशियर ने वापस लौटकर लोगों को करेंसी का भुगतान किया।