फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SBI account operations costlier from October 1

एक अक्तूबर से एसबीआई का खाता संचालन और महंगा

Thu, 12 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
SBI account operations costlier from October 1
SBI account operations costlier from October 1
एक अक्तूबर से खाता संचालन और महंगा
विज्ञापन

0 एसबीआई लागू करने जा रहा नई दरें, शाखा से मात्र तीन लेनदेन होंगे मुफ्त
प्रयागराज। मकान आदि के लिए बैंकों से कर्ज लेना भले ही कुछ सस्ता हो गया है, लेकिन पहली अक्तूबर से अन्य बैकिंग सेवाएं महंगी होने जा रही हैं। फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक कई सेवाओं के लिए दरें बढ़ाने जा रहा है। इसमें बचत खाता, एटीएम भी शामिल है। बैंक की ओर से कई सेवाओं के लिए शुल्क तय कर लिया गया है। हालांकि, कई ऐसी सेवाएं भी हैं, जिन पर नई दर अभी तय नहीं है लेकिन बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।

बैंक की ओर से नई दर को लेकर अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन अफसरों को सूचना दे दी गई है। एसबीआई ने खाते से तीन बार से अधिक निकासी पर शुल्क लेने की योजना बनाई है। शाखा जाकर इसके बाद प्रति लेनदेन 56 रुपये (50 रुपये प्लस जीएसटी) लिए जाएंगे। चेक बाउंस होने पर भी 168 रुपये लिए जाएंगे। बैंक जाकर आरटीजीएस तथा नेफ्ट से पैसा ट्रांसफर करने पर भी शुल्क देना होगा। जबकि, ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इन दोनों सेवाओं को शुल्क मुक्त करने की घोषणा की है। हालांकि इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आरटीजीएस या नेफ्ट से पैसा ट्रांसफर करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एटीएम-डेबिट कार्ड सुविधा के लिए लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। बैंक के स्थानीय अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन उनका यह जरूर कहना है कि पहली अक्तूृबर से नई दरें लागू होंगी। अलग-अलग सेवाओं पर कितना चार्ज लगेगा इसके बारे में आदेश की कॉपी आने बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed