फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saved by faith the disciples of Guru Ashish

श्रद्धा से शिष्यों ने सहेजा गुरु का आशीष

Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Saved by faith the disciples of Guru Ashish
गुरु पूर्ण‌िमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के पर्व गुरुपूर्णिमा पर मंगलवार को विविध मठों, आश्रमों में गुरुपूजन कर शिष्यों, भक्तों ने गुरु का आशीष सहेजा। मठ बाघम्बरी गद्दी, शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग समेत शहर के विभिन्न आश्रमों में पादुका पूजन, गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं भंडारा में प्रसाद के लिए बड़ी सख्या में परिवार संग शिष्य जुटे। श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में शिष्यों एवं भक्तों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का पूजन किया। भंडारा में प्रसाद पाने के लिए भी लोग जुटे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत महंत नरेंद्र गिरि की ओर से ध्वजा पूजन और बाघम्बरेश्वर महादेव के अभिषेक से हुई। गुरु पूजन करने वालों में स्वामी अंबिका पुरी, स्वामी बलवीर पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी आदि शामिल थे।  
विज्ञापन


 अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने आदि शंकराचार्य समेत पूर्व आचार्यों की पूजा अर्चना की। फिर विभिन्न प्रदेशों से आए शिष्यों ने उनकी पूजा की। दंडी संन्यासी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, अनिल कुटेटा ने उन्हें स्वर्ण मुकुट पहनाया। कार्यक्रम में स्वामी मुकुंदानंद सरस्वती, आत्मानंद ब्रह्मचारी, विशुद्धानंद ब्रह्मचारी,ओंकार नाथ त्रिपाठी, आचार्य छोटेलाल मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर में सह व्यवस्थापक प्रवीण नौटियाल सहित आचार्य मनोज गौतम, आशुतोष शुक्ला, रामचंद्र शुक्ला, सुशील त्रिपाठी, योगेश्वर प्रसाद तिवारी, प्रदीप शर्मा, संजय सिंह आदि ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का पादुका पूजन किया। इसी क्रम में रामकृष्ण मिशन मठ मुट्ठीगंज, श्री नारायण आश्रम, निम्बार्क आश्रम, सदाफलदेव आश्रम, फलाहारी बाबा,  चिन्मय मिशन, शनिधाम, तक्षकतीर्थ, त्रिवेणी बांध स्थित देवरहा बाबा सेवाश्रम, हरिहर आरती समिति, अतरसुइया स्थित शनिधाम आदि में भी पूजन, अनुष्ठान, भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर्व पर संगम महाआरती समिति एवं जिला प्रशासन की ओर से त्रिवेणी मार्ग पर गंगा आरती हुई। इस अवसर पर डीएम संजय कुमार ने शहरियों से गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने की अपील की। दीपू मिश्रा, मनोज पांडेय, राहुल मिश्र, सत्यम मिश्रा ने गंगा की आरती उतारी। पूजा, वैश्नवी ने शिव वंदना प्रस्तुत की। वहीं सुपरिचित गायक प्रेमशंकर दुबे ने भजन सुनाकर सभी को आनंदित किया। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed