{"_id":"5cc9f7f4bdec22070b27221a","slug":"sari-lives-in-sattin-painful-death-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ्टीन में फंसी साड़ी, महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ्टीन में फंसी साड़ी, महिला की दर्दनाक मौत
Thu, 02 May 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
चक्की पर गेंहूँ पिसवाने गई महिला की साफ्टीन में साड़ी फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भमईहुसामगंज गांव की रहने वाली नीलम 32 पत्नी लालजी बुधवार शाम करीब चार बजे गांव में ही स्थित आटा चक्की पर गेंहूँ पिसवाने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन
वह जैसे ही साफ्टीन के पास पहुंची उसकी साड़ी अचानक साफ्टीन में फंस गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते वह कई पटखनी खा चुकी थी। जिससे नीलम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
शोर मचाया तो आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उधर जानकारी होते ही उसके परिजन भी रोते-विलखते मौके पर पहुंचे। मृतक नीलम के दो बेटिया और एक बेटा है। जिसमें से सिर्फ एक बेटी की शादी की है। परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित गांव के सम्भ्रांत नागरिकों के बीच पंचनामा करने के बाद मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन