{"_id":"5e6682ff8ebc3eeb1e3400bb","slug":"sapai-gadgad-on-the-decision-of-the-court-on-the-removal-of-the-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर हटाने के मामले पर न्यायालय के फैसले पर सपाई गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर हटाने के मामले पर न्यायालय के फैसले पर सपाई गदगद
Mon, 09 Mar 2020 11:25 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
चौराहों पर लगी होर्डिंग।
- फोटो : amar ujala
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सीएए के विरोध में लखनऊ में उपद्रव और तोड़फोड़ करने के आरोपियों के पोस्टर हटाने के आदेश का सपाइयों ने स्वागत किया है। फैसला आने के बाद सपा कैंप कार्यालय सिविल लाइंस में हुई बैठक में पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।
निवर्तमान नगर अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भी निशाना लगाया। कहा कि इस निर्णय से अन्य राज्य सरकारें भी सबक लेंगी। साथ ही किसी भी तरह की निजात के हनन का काम नहीं करेंगी। बिना दोष सिद्ध हुए पोस्टर लगाना मौलिक अधिकार का हनन है।
सपा नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में बदले की भावना से काम किया जा रहा है, जो निंदनीय है। सपा जिला प्रवक्ता दान बहादुर ने कहा कि भाजपा निरंकुशता के दम पर विरोधियों को कुचलना चाहती है। बैठक में दुर्गा गुप्ता, योगेश यादव, मो. अस्करी, अब्बास नकवी, औन जैदी, संतलाल वर्मा, विक्रम पटेल, दिनेश यादव, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।