फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sankhwit Laxman, Then Sanjivan Le Chan Hanuman

मूर्छित हुए लक्ष्मण तो संजीवनी ले आए हनुमान

Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sankhwit Laxman, Then Sanjivan Le Chan Hanuman
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रामलीलाओं के क्रम में महानवमी पर शुक्रवार को विभिन्न कमेटियों के मंच पर रामकथा के विभिन्न प्रसंगों के भावपूर्ण मंचन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। पथरचट्टी रामलीला कमेटी की रामलीला के तहत राम का दूत बनकर अंगद के लंका पहुंचने, लंका दहन, सोते हुए कुंभकर्ण को जगाने और हताशा में डूबे रावण की ओर से मेघनाद को युद्ध के लिए भेजने जैसे प्रसंग आनंदित करते रहे।
विज्ञापन


मेेघनाद ने लक्ष्मण को धराशायी किया तो राम व्याकुल हो उठे और वानर सेना व्यथित। हनुमान लंका से किसी तरह वैद्य को लेकर आए जिन्होंने द्रोण पर्वत से संजीवनी लाने का सुझाव दिया। हनुमान का संजीवनी लाने का दृश्य दर्शकों को खूब पसंद आया। संजीवनी मिलते ही लक्ष्मण पुन: चैतन्य हो गए और मेघनाद से लड़ने चले। अंतत: मेघनाद मारा गया।
विज्ञापन


पजावा की रामलीला ‘सीता के राम’ के तहत समुद्र पर सेतु बांधे जाने से रावण व्याकुल हो उठा। उसने भाई कुंभकर्ण को राम से युद्ध के लिए उकसाया। लक्ष्मण की ओर से कुंभकर्ण और मेघनाद के वध की लीला रोमांचित करती रही। मेघनाद वध के बाद जयकारे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्री रामलीला समिति गुरुतेग बहादुर नगर की ओर से तुलसी मंच पर लीला के तहत कुंभकर्ण वध का दृश्य मंचित किया गया। कुंभकर्ण को जगाने का संदर्भ भी रोचक रहा। कुंभकर्ण के बाद मेघनाद वध की लीला हुई। मेघनाद की पत्नी सुलोचना का विलाप जनसमुदाय को द्रवित कर गया। अहिरावण की ओर से राम-लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाने और हनुमान द्वारा उन्हें वापस लाने के प्रसंग ने भी दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed