{"_id":"5ef6431e7251c46cf010befd","slug":"sanitization-on-leader-road-drug-market-will-open-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीडर रोड पर सैनिटाइजेशन,आज खुलेगा दवा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीडर रोड पर सैनिटाइजेशन,आज खुलेगा दवा बाजार
Sat, 27 Jun 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लीडर रोड थोक दवा बाजार शनिवार को दो दिन बाद खुलेगा। दुकानों पर भीड़ लगाने का पाबंदी होगी। मेडिकल स्टोर संचालक फोन पर आर्डर लिखाएंगे। दो घंटे बाद दवाएं मंगानी होंगी। वहीं प्रशासन ने नगर निगम की बड़ी गाड़ियों से शुक्रवार को लीडर रोड स्थित दवा की दुकानों को सैनिटाइज कराया।
लीडर रोड के दो दवा कारोबारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद कर एडीएम सिटी से मुलाकात की थी। अनुरोध किया गया था कि बाजार को सैनिटाइज कराकर संक्रमितों के संपर्कियों और परिवारीजनों की कोविड जांच कराई जाए।
एसोसिएशन के महामंत्री परमजीत सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी थोक दवा की दुकानें बंद रहीं।
चूंकि सैनिटाइजेशन हो गया है, इसलिए शनिवार को बाजार खुलेगा। दुकानदारों की स्वेच्छा होगी कि वह दुकानें खोले या एहतियातन बंद रखें। उन्होंने बताया कि सभी फुटकर दवा विक्रेताओं को सूचना दी गई है कि अनावश्यक भीड़ न लगाएं। कोविड नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा के साधन अपनाएं। सैनिटाइजेशन के समय राजू गांधी, रोहित सिंह, तरंग अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी और दवा व्यापारी मौजूद रहे।