फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangamnagari attained third place in UP by jumping 10 places

स्वच्छता सर्वेक्षण : 10 पायदान की ऊंची छलांग लगाकर संगमनगरी ने हासिल किया यूपी में तीसरा स्थान

Sat, 01 Oct 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:58 PM IST
सार

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण में हम सभी के प्रयास से प्रयागराज ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्वच्छ भारत लीग-2022 (गार्बेज फ्री सिटी) में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Sangamnagari attained third place in UP by jumping 10 places
Prayagraj News : नगर निगम प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वच्छता को लेकर प्रयागराज के लोगों के खाते में एक और उपलब्धि आई है। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को संगम में झाड़ू लगाकर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया है वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी स्वच्छता रैंकिंग में भी प्रयागराज ऊंची छलांग लगाते हुए 26 से 16वें स्थान पर पहुंच गया। प्रदेश में गाजियाबाद और मेरठ के बाद प्रयागराज तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन



शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में कचरा निस्तारण के मामले में प्रयागराज को पहले स्थान का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसके अगले दिन ही शनिवार को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग जारी की, जिसमें प्रयागराज 16वें स्थान पर रहा। पिछले वर्ष प्रयागराज को 26वां स्थान मिला था।

विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि  पहले दो क्वार्टर में प्रयागराज की स्थिति बहुत बेहतर नहीं थी लेकिन आखिरी क्वार्टर में मानक के हर कसौटी पर खरा हुआ। सर्विस लेवल प्रोग्रेस के मानक पर प्रयागराज को 3000 यूएलबी स्कोर में से 2362.20 अंक मिले। वहीं प्रदेश स्तर पर औसत अंक 914.55 तथा राष्ट्रीय स्तर पर 1104.35 अंक रहा। सिटिजन वॉयस के मानक पर प्रयागराज ने 2250 में से 1904.86 यूएलबी स्कोर हासिल किया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक के बाद एक उपलब्धियों पर अफसरों तथा शहरियों को बधाई दी।

चार कैटेगरी में 90 फीसदी से अधिक अंक
राष्ट्रीय स्वच्छता रिपोर्ट के अनुसार घर-घर कूड़ा उठाने, व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई, आवासी क्षेत्रों की सफाई तथा झाड़ू लगाने के मामले में प्रयागराज को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। सामुदायिक शौचालय की सफाई, शहर के सुंदरीकरण, जल निकासी, लोगों की शिकायतों के निस्तारण तथा खुला कूड़ा घर के क्षेत्र में संगम वासियों को 75 से 90 फीसदी के बीच अंक मिले हैं। सर्वे का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं रहा जिसमें प्रयागराज को 50 फीसदी से कम अंक हासिल हुए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed