{"_id":"697d1609c03211c3550faad4","slug":"sanatan-hindu-jagran-padyatra-reached-phulpur-naini-news-c-417-1-sald1007-3049-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर पहुंची सनातन हिंदू जागरण पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर पहुंची सनातन हिंदू जागरण पदयात्रा
Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सनातन हिंदू जागरण पदयात्रा चौथे दिन फूलपुर के नेहरू बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से पहुंची। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पदयात्रा को पुनः आगे के लिए रवाना किया गया। हिंदू नेता मनेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पांच दिनों में लगभग 125 किलोमीटर की दूरी तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रयागराज में हिंदू समाज को जागरूक करना और संगठन को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग भी दोहराई। थानापुर में हरिभान सिंह, अखंड प्रताप सिंह, तीर्थ राज सिंह, रवि सिंह सम्राट, कृपा शंकर शुक्ला, मुन्ना यादव, फूलपुर में शांतनु तिवारी, मनोज सिंह, विकास गुप्ता, राजू मौर्य, मन्नू सिंह, मनोज त्रिपाठी व बाबूगंज में भारत लाल जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल, कृष्ण कुमार यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा का अंतिम पड़ाव माघ मेला है, जहां सामूहिक स्नान के साथ इसका समापन किया जाएगा।