फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Samjwadi party state president shyam lal pal reached in prayagraj phulpur by election

सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले : पिछड़ों और दलितों के अधिकार छिनना चाह रही है सरकार

Tue, 20 Aug 2024 06:15 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को शिक्षक भर्ती पर कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे पात्र पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगों की जीत बताई। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने अधिकारों के लिये लंबा संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछड़ों और दलितों के अधिकार छीनना चाह रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें मंगलवार को कहीं। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Samjwadi party state president shyam lal pal reached in prayagraj phulpur by election
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को शिक्षक भर्ती पर कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे पात्र पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगों की जीत बताई। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने अधिकारों के लिये लंबा संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछड़ों और दलितों के अधिकार छीनना चाह रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें मंगलवार को कहीं। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीयत साफ हो तो भर्तियों में आरक्षण कोटा वह पूरा करे। ताकि आरक्षित वर्ग को न्याय मिल सके। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल इंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम संविधान की धज्जियां उडाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलित समाज के साथ बड़े पैमाने पर साजिश कर उनके अधिकारों को छिना जा रहा है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की मांग भी उन्होंने की। सराय इनायत स्थित एक ढाबे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को तमाम लोगों को सपा की सदस्यता भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने सपा ज्वाइन करने वालों का स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी अन्य दलों से सपा में शामिल होने आये नेताओं, प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, पंधारी यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी,बेला सिंह, शकील इस्माइल, जगदीश यादव, खिन्नी लाल पासी, राजन यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed