फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Samajwadi Party News Prayagraj

Prayagraj News: सपा कार्यकारिणी में प्रयागराज को भी मिली तवज्जो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party News Prayagraj
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें प्रयागराज के सपा नेताओं को भी जगह मिली है। 182 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रयागराज से नौ पदाधिकारी बनाए गए हैं। प्रतापपुर निवासी श्यामलाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्यामलाल पहले प्रदेश महासचिव के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन

सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में अमर नाथ सिंह मौर्य, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री लल्लन राय एवं बसपा सरकार में मंत्री रहे केके गौतम को प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे मुस्ताक काजमी, कमला यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राधेश्याम पटेल, हरिओम साहू, अमित कुमार यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के घोषित सभी पदाधिकारियों को स्थानीय सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed