फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   saints, Kalpavasis and devotees are getting cheap ration through NAFED In Mahakumbh

Mahakumbh 2025: संतों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को मिल रहा नेफेड के जरिए सस्ता राशन, ऑन-कॉल भी मिल रही सुविधा

Sun, 09 Feb 2025 07:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 09 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

महाकुंभ में आए संतों, उनके आश्रमों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल वैन के जरिए राशन की डिलीवरी की जा रही है। नेफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि गृह मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर महाकुंभ में राशन वितरण की इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं।

विज्ञापन
saints, Kalpavasis and devotees are getting cheap ration through NAFED In Mahakumbh
नेफेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर नेफेड (एनएएफईडी) के माध्यम से आटा, दाल, चावल और अन्य जरूरी सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु इसे व्हाट्सएप और कॉल के जरिए भी मंगवा सकते हैं। अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन सिर्फ नेफेड के माध्यम से संतों, महात्माओं में वितरित किया जा चुका है। इस काम के लिए पूरे महाकुंभ नगर में बीस मोबाइल वैन लगातार दौड़ाई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन




आश्रमों और श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा सस्ता राशन
महाकुंभ में आए संतों, उनके आश्रमों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल वैन के जरिए राशन की डिलीवरी की जा रही है। नेफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि गृह मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर महाकुंभ में राशन वितरण की इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं। एमडी दीपक अग्रवाल इस पूरी योजना की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन




आटा, चावल 10-10 किलो के पैकेट में उपलब्ध
श्रद्धालु और कल्पवासी 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए राशन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके तहत सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें आटा, चावल 10-10 किलो के पैकेट में और दालें एक किलो के पैकेट में दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के बीच किया जा रहा पसंद
गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में इस योजना को लागू किया गया है। अब तक 700 मीट्रिक टन आटा, 350 मीट्रिक टन दाल (मूंग, मसूर, चना दाल ) और 10 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के बीच नेफेड का प्रोडक्ट और भारत ब्रांड खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed