फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sailors of Sangamnagar will get a gift of five hundred boats, Minister Sanjay Nishad announced

Prayagraj : संगमनगरी के नाविकों को मिलेगा पांच सौ नावों का उपहार, मंत्री संजय निषाद ने की घोषणा

Fri, 29 Dec 2023 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 01:00 PM IST
सार

संगम से लगे वीआईपी किला घाट पर सुबह 10 बजे मंत्री संजय निषाद के हाथों चार नौकाएं गरीबों को प्रदान की गई। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इस दौर में में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान कर रही हैं।

विज्ञापन
Sailors of Sangamnagar will get a gift of five hundred boats, Minister Sanjay Nishad announced
मंत्री संजय निषाद नाव चलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम पर खेवा मारने वाले नाविकों और उनके परिवार के सदस्यों को रोजगार से जोड़ने के लिए नौकाएं प्रदान की जाएंगी। ऐसे गरीब और कमजोर परिवार के पांच सौ नैविकों को नावें दी जाएंगी। यह जानकारी मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने वीआईपी किला घाट पर चार गरीब नाविकों को नाव प्रदान करने के बाद दी। यह नावें इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदिशा की ओर से गरीब नाविकों दी गईं।

विज्ञापन


संगम से लगे वीआईपी किला घाट पर सुबह 10 बजे मंत्री संजय निषाद के हाथों चार नौकाएं गरीबों को प्रदान की गई। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इस दौर में में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान कर रही हैं। उन्होंने नौका दान करने वाली इनरव्हील क्लब की महिला पदाधिकारियों की पहल को सराहा। मंत्री ने कहा कि नाविक समाज की बेहतरी के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन


संगमनगरी के नाविकों को आने वाले समय में 500 नावें दी जाएंगी। ताकि वह अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकें। इनर व्हील क्लब उदिशा व इनरव्हील क्लब ऑफ क्वींस की अध्यक्ष सारिका राठौर और पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस पहल के तहत जरूरतमंद नाविकों को नाव दी गई है। इस मौके पर क्लब की मंडलाअध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, जिला आईएसओ शालिनी अस्थाना, मेंबर सेक्रेटरी शालिनी गुप्ता, नंदिनी चौहान, क्वींस क्लब सेक्रेट्री कविता गुप्ता, मोनिका जायसवाल, वैशाली, संजुक्ता, रश्मी, हर्षी आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed