{"_id":"6013144bb36998011d55de88","slug":"sagararatna-restaurant-fake-again-blew-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागररत्ना रेस्टोरेंट में आफर के नाम पर फिर फर्जीवाड़ा, 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागररत्ना रेस्टोरेंट में आफर के नाम पर फिर फर्जीवाड़ा, 50 हजार उड़ाए
Fri, 29 Jan 2021 07:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
पैसे
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर टाउन स्थित सागररत्ना रेस्टोरेंट के नाम पर फिर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। अल्लापुर निवासी राजेश कुमार केखाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर रेस्टोरेंट प्रबंधन का कहना है कि उनकी ओर से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं दी जाती। ऐस में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
भुक्तभोगी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि पिछले दिनों उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने खुद को सागररत्ना रेस्टोरेंट कर्मचारी बताया। साथ ही ऑफर की बात कहते हुए लिंक भेजकर कुछ डिटेल भरने को कहा। यही नहीं सागररत्ना के नाम पर बनी ईमेल आईडी भी बताई। साथ ही 10 रुपये का पेमेंट कर मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहे मीनू ऑप्शन पर क्लिक करने को कहा। इसके बाद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा अल्लापुर स्थित खाते से पांच बार में 50 हजार रुपये कट गए।
भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की, जिनके आदेश पर जार्जटाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सागररत्ना रेस्टोरेंट के नाम पर फर्जीवाड़ा का यह चौथा मामला है। इससे पहले करेली निवासी इविवि के रिटायर प्रोफेसर की बेटी रेशमी श्रीवास्तव के खाते से रुपये उड़ाए गए थे। उधर रेस्टोरेंट मालिक सुनील अथवानी ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं है। वह खुद इस मामले में पूर्व में एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। जिसकी जांच पुलिस व साइबर सेल कर रही है।