फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sabotage in sari showroom

चंदा न देने पर साड़ी शोरूम में तोड़फोड़

Mon, 18 Mar 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sabotage in sari showroom
crime news - फोटो : Social Media

कर्नलगंज के कटरा में होली का चंदा न देने पर साड़ी शोरूम में तोड़फोड़ की गई। कैश काउंटर के शीशे के साथ ही कर्मचारी का मोबाइल तोड़ दिया गया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। कटरा चौराहे पर साड़ी शोरूम स्थित है। यहां रविवार दोपहर सात-आठ युवक पहुंचे और मैनेजर पंकज पाठक से होली का चंदा मांगने लगे। मैनेजर ने छुट्टी का दिन होने की बात कहते हुए अगले दिन आने को कहा। आरोप है कि इस पर युवक बिफर पड़े और गालीगलौच करने लगे।

विज्ञापन


एक युवक ने कैश काउंटर पर लगा शीशा तोड़ दिया और सुपरवाइज सौरभ का मोबाइल भी छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिस वक्त यह घटना हुई, शोरूम में ग्राहक भी मौजूद थे और वह खौफजदा हो गए। इसके बाद युवक धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका फुटेज पुलिस को दिया गया है। इसके बावजूद रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करती रही। उधर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed