{"_id":"6775a0aea9b092e89303718e","slug":"russian-citizen-caught-illegally-staying-in-fair-area-allahabad-news-c-3-1-ald1019-532124-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेला क्षेत्र में अवैध तरीके से ठहरा रूसी नागरिक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेला क्षेत्र में अवैध तरीके से ठहरा रूसी नागरिक पकड़ा गया
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में एक रूसी नागरिक अवैध तरीके से घूमते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वह पिछले चार महीने से चोरी-छिपे देश में रह रहा था। उसने मेला क्षेत्र के सेक्टर 15 स्थित कैंप में ठिकाना बना रखा था। कमिश्नरेट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे इमिग्रेशन ब्यूरो दिल्ली को साैंप दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, मेला क्षेत्र में संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो वह घबराने लगा। जानकारी पर स्थानीय खुफिया एजेंसी के अफसर भी आ गए। जांच पड़ताल में विदेशी ने अपना नाम आंद्रे पॉफकॉप और खुद को रूस का नागरिक बताया।
दस्तावेजों की पड़ताल में मालूम हुआ कि उसके वीजा की अवधि सितंबर में ही एक्सपायर हो चुकी है। यह भी पता चला कि वह सेक्टर 15 में ही स्थित श्रद्धालुओं के रेनबो कैंप में ठहरा था। पिछले 15 दिनों से वह मेला क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ के बाद उसे कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दिया गया। विस्तृत जांच पड़ताल के बाद आरोपी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ले जाया गया। उसके बाद औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे दिल्ली ले जाकर इमिग्रेशन ब्यूरो के हवाले कर दिया गया। उसे बृहस्पतिवार को देश से निर्वासित किया जा सकता है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी यहां तीन विदेशी पकड़े गए थे। हालांकि बाद में दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
अवैध तरीके से रहती मिली थी युगांडा की महिला
प्रयागराज में अवैध तरीके से विदेशी नागरिकों के रहने का यह पहला मामला नहीं है। चार महीने पहले यहां युगांडा की एक महिला सिविल लाइंस में अवैध तरीके से स्पा सेंटर में काम करते पकड़ी गई थी। वीजा एक्सपायर होने के बाद भी वह यहां चोरी छिपे रह रही थी। आरोप है कि वह स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार में भी शामिल थी। लगातार अवैध तरीके से विदेशियों के रहने के मामले सामने आने से स्थानीय खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मेला क्षेत्र में अवैध तरीके रहते मिले रूसी नागरिक को इमिग्रेशन ब्यूरो को साैंप दिया गया है। पता चला है कि वह मुंबई, गोवा में रह चुका है। गोवा में रहने के दाैरान ही उसकी वीजा अवधि खत्म हो गई थी।
तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त
रूसी नागरिक वीजा अवधि एक्सपायर होने के बाद भी मेला क्षेत्र में रहते मिला। उसे कमिश्नरेट पुलिस को साैंप दिया गया। मेला क्षेत्र में आने वाले विदेशियों का सत्यापन कराया जा रहा है।
राजेश द्विवेदी, एसएसपी कुंभ