फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rural killed, three injured in road accidents

सड़क हादसों में ग्रामीण की मौत, तीन घायल

Mon, 18 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rural killed, three injured in road accidents
Rural killed, three injured in road accidents - फोटो : KAUSHAMBI
सड़क हादसों में ग्रामीण की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी एक विवाहिता को भेजा गया प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि फौजी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां एक विवाहिता की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

सैनी कोतवाली क्षेत्रके नगियामई गांव निवासी किशोरी (55) पुत्र चैतू शनिवार शाम किसी काम से कछुवा मोड़ गया था। यहां किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से जख्मी किशोरी को लोग जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह पिपरी कोतवाली के मखऊपुर निवासी सेना के जवान कप्तान सिंह, मंझनपुर कस्बे में ब्याही अपनी बहन बबिता (26) पत्नी सत्य नारायण को बाइक से लेकर मंझनपुर जा रहा था। रविवार को लक्ष्मणपुर गांव के समीप डंपर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां बबिता की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी तरफ करारी कोतवाली के हिसामपुर गांव निवासी पशु व्यापारी फिरदौस (30) पुत्र अंसार रविवार दोपहर बाइक से मवेशियों की खरीद-फरोख्त के लिए निकला था। पट्टी के समीप दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी फिरदौस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed