{"_id":"5ecf9d2e8ebc3e9046022c96","slug":"rupees-40-lakh-fraud154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी
Thu, 28 May 2020 04:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
कीडगंज के पूरावल्दी में पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर अल्लापुर निवासी अभिषेक केशरवानी से 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। भुक्तभोगी का आरोप है कि पूरावल्दी में रहने वाले सगे भाइयों उमेश चंद्र, राकेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद्र त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने संगम सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप बेचने के एवज में उनसे ₹40.46 लाख रुपये ले लिए।
इसके बाद ना तो पेट्रोल पंप उनके नाम किया और ना ही रुपए वापस किए। जिसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत कीडगंज पुलिस से की। कीडगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
झगड़े के दौरान ही शिव बाबू ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया जिससे उसके पिता वहीं लहूलुहान होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कीडगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ऑटो पार्ट्स कारोबारी पर जानलेवा हमला
कीडगंज के कृष्णा नगर में रहने वाले ऑटो पार्ट्स कारोबारी ओमबाबू साहू पर पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला किया गया। बेटे अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार दोपहर 3:30 बजे के करीब उसके पिता दुकान पर थे। इसी दौरान चाचा शिव बाबू, शंकर लाल व संदीप कुमार के अलावा चचेरा भाई शिवाल साहू एक राय होकर आए और उसके पिता से झगड़ा करने लगे।