फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Runmukteshwar Mahadev gets rid of debt, devotees queue up in Sawan

महिमा महादेव की : कर्ज से छुटकारा दिलाते हैं ऋणमुक्तेश्वर महादेव, सावन में लगती है भक्तों की कतार

Wed, 12 Jul 2023 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 12:37 PM IST
सार

मनकामेश्वर परिसर में सिद्धेश्वर और ऋणमुक्तेश्वर महादेव के शिवलिंग भी विराजमान हैं। रुद्रावतार कहे जाने वाले बजरंगबली की दक्षिणमुखी मूर्ति भी यहां पर है। भैरव, यक्ष और किन्नर के भी दर्शन होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जहां पर शिव विराजमान होते हैं वहां पर माता पार्वती का भी वास होता है। ऐसे में यहां पर दोनों के दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Runmukteshwar Mahadev gets rid of debt, devotees queue up in Sawan
ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आपको कर्ज से मुक्ति चाहिए तो शहर में स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव के दर्शन कीजिए। सावन में लगातार 11 या 21 दिन तक बाबा का जलाभिषेक और पूजन करने से कर्ज से छुटकारा मिलने की मान्यता है। यह मंदिर सरस्वती घाट पर मनकामेश्वर महादेव के परिसर में स्थित है।

विज्ञापन


मनकामेश्वर परिसर में सिद्धेश्वर और ऋणमुक्तेश्वर महादेव के शिवलिंग भी विराजमान हैं। रुद्रावतार कहे जाने वाले बजरंगबली की दक्षिणमुखी मूर्ति भी यहां पर है। भैरव, यक्ष और किन्नर के भी दर्शन होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जहां पर शिव विराजमान होते हैं वहां पर माता पार्वती का भी वास होता है। ऐसे में यहां पर दोनों के दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है।
विज्ञापन


मुगल बादशाह अकबर के किले के समीप यमुना तट पर भगवान शिव ऋणमुक्तेश्वर के रूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस शिव धाम का पुराणों में भी वर्णन है। सावन मास में यहां भारी भीड़ उमड़ती है। शहर के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में शिवभक्त यहां जलाभिषेक के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद के मुताबिक स्कंद पुराण और पद्म पुराण में मनकामेश्वर के साथ ऋणमुक्तेश्वर का भी वर्णन मिलता है। दर्शन-पूजन के लिए वैसे तो यहां पर हर दिन भक्तों की भीड़ लगती है, लेकिन सावन में श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा हो जाता है। सावन के सोमवार, प्रदोष और खास तिथियों व शिवरात्रि पर तो यहां तिल रखने तक की जगह नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed