{"_id":"5e5977428ebc3ef40065b2e6","slug":"ruckus-and-stone-pelting-at-board-examination-center-in-prayagraj-students-agreed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में नकल के लिए बोर्ड परीक्षा सेंटर पर बवाल और पथराव, छात्राएं सहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में नकल के लिए बोर्ड परीक्षा सेंटर पर बवाल और पथराव, छात्राएं सहमी
Sat, 29 Feb 2020 01:55 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित यूपी बोर्ड के महर्षि दुर्वासा इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए जमकर बवाल हुआ। नकल कराने के लिए कॉलेज में परीक्षा के दौरान बाहर से पथराव किया गया। परीक्षा केंद्र के भीतर घुसकर केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों से गालीगलौज की गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो तकरीबन एक घंटे बाद मौके पर पीआरवी पहुंची। इस दौरान पथराव करने वालों ने परीक्षा संपन्न होने बाद कापियों के लूटने की भी तैयारी कर रखी थी। पथराव से परीक्षा केंद्र के भीतर मौजूद छात्राएं बुरी तरह सहम गई थीं। उधर, केंद्र व्यवस्थापक ने शनिवार को बगैर पर्याप्त पुलिस बल के परीक्षा कराने से मना कर दिया है।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र महर्षि दुर्वासा इंटर कॉलेज को अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र की श्रेणी में रखा गया है। इसके बावजूद यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट के प्राचीन इतिहास की परीक्षा चल रही थी। तभी नकल कराने के लिए कुछ लोगों ने बाहर से परीक्षा केंद्र पर पथराव शुरू कर दिया। इससे भीतर परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा दे रही छात्राएं तो बुरी तरह सहम गईं।
विज्ञापन
इसी बीच मनबढ़ लोग जबरन परीक्षा केेंद्र के भीतर घुस गए तथा केंद्र व्यस्थापक डॉ. लवकुश सिंह और शिक्षकों से विवाद करने लगे। मना करने पर गालीगलौज करने के साथ ही हाथापाई भी की। यह सब वहां तैनात पुलिसकर्मी के सामने होता रहा लेकिन वह मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा। पथराव से कई छात्राएं चोटहिल होने से बाल-बाल बच गईं।
बवाल होने पर केंद्र व्यवस्थापक डॉ. लवकुश सिंह मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बावजूद पुलिस फोर्स काफी देर तक वहां नहीं पहुंची। बवाली परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपी के बंडल लूटने की तैयारी में थे। परीक्षा संपन्न के काफी देर तक केंद्र व्यवस्थापक पुलिस फोर्स के आने का इंतजार करते लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसी बीच मौके पर पुलिस के आने की जानकारी होने पर बवाली वहां से फरार हो गए। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. लवकुश सिंह ने बोर्ड के अफसरों से साफ कहा है कि अगर शनिवार को पर्याप्त पुलिस फोर्स सेंटर पर तैनात नहीं किया गया तो वह परीक्षा नहीं करा सकेंगे।