Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RSS worker attacked inside his house

Prayagraj News: घर में घुसकर आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

Tue, 07 Apr 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 07 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
RSS worker attacked inside his house
नैनी। जानलेवा हमले के बाद अस्पताल में भर्ती आरएसएस नैनी भाग के धर्म जागरण संयोजक कुलदीप तिवारी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नैनी भाग के धर्म जागरण संयोजक कुलदीप तिवारी पर सोमवार शाम कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। उन्हें गंभीर हालत में रामबाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी मिलने पर आरएसएस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एफसीआई रोड जनता एकेडमी के पास आरएसएस नैनी भाग के धर्म जागरण संयोजक कुलदीप तिवारी (65) पत्नी कमला देवी के साथ रहते हैं। कुलदीप सीओडी से सेवानिवृत्त हैं। इन दिनों वे अपने मकान के अगले हिस्से में निर्माण करा रहे हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनके घर के सामने से गुजरा। इस दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अपने तीन चार साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और उनपर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

बीचबचाव में उनकी पत्नी पहुंची तो वह भी हमलावरों का शिकार हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीचबचाव किया। इसके बाद कुलदीप व उनकी पत्नी को सीएचसी चाका ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रामबाग स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं उनकी पत्नी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि कुलदीप के दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। वहीं हमले की जानकारी होने पर संघ से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद सक्रिय हुई नैनी पुलिस हमलावरों को थाने ले आई।

इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने मामले की जानकारी है। उन्हाेंने कहा कि किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed