फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RSS said the whole of India was no longer a slave

आरएसएस ने कहा : झूठा पढ़ाया गया इतिहास, पूरा भारत नहीं रहा गुलाम, मुगलों और अंग्रेजों के आंख की किरकिरी बने रहे राजा-रजवाड़े

Mon, 15 Nov 2021 04:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
RSS said the whole of India was no longer a slave
prayagraj news : RSS - फोटो : prayagraj

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मनाए जा रहे अमृत महोत्सव अभियान के तहत ज्वाला देवी इंटर कालेज में रविवार को एक कार्यशाला हुई। इसमें अमृत महोत्सव आयोजन समिति काशी प्रांत के संयोजक एवं इतिहास विद डा. आनंद शंकर सिंह ने कहा कि पूरा भारत कभी गुलाम नहीं हुआ। हम सभी को यह झूठा इतिहास पढ़ाया गया। 

विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में डा. आनंद शंकर ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के समय में भी राजे रजवाड़े बने रहे। विजयनगर साम्राज्य, मराठा साम्राज्य हमेशा मुगलों की आंखों की किरकिरी बने रहे। सिकंदर ने देश के एक कोने से प्रवेश तो किया लेकिन उसे भी उल्टे पांव पराजित होकर लौट जाना पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा इतिहास गुलामी का नहीं प्रतिरोधों का इतिहास रहा है।

विज्ञापन

भारतीय संस्कृति और गांव की सत्ता ने देश को कभी गुलाम नहीं होने दिया। अंग्रेजों ने इसीलिए इन दोनों पर प्रहार किया। अंग्रेजी शिक्षा के माध्यम से संस्कृति को तथा नई बंदोबस्त प्रणाली के माध्यम से ग्राम स्वराज्य को समाप्त किया। इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि  स्वतंत्रता संग्राम केवल राजनीतिक आजादी पाने के लिए नहीं लड़ा गया था। स्वाधीनता की लड़ाई स्वत्व के जागरण की लड़ाई थी।

स्वत्व का जागरण करना ही अमृत महोत्सव अभियान का मुख्य प्रयोजन है। कार्यशाला में इसके पूर्व सह प्रांत कार्यवाह डा राज बिहारी ने वक्ताओं को संगठनात्मक विषयों की जानकारी देने के साथ अमृत महोत्सव अभियान की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह घनश्याम, डॉ. एमजे त्रिपाठी, प्रोफेसर सत्यपाल,  प्रो.एसपी सिंह , अमित पांडेय, विभाग प्रचारक डॉ. पीयूष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed