{"_id":"65d331585d2922c36b0189bf","slug":"rss-leader-dattatreya-hosabale-arrives-will-review-the-work-of-eastern-up-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले पहुंचे,पूर्वी यूपी के कामकाज की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले पहुंचे,पूर्वी यूपी के कामकाज की करेंगे समीक्षा
Mon, 19 Feb 2024 04:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:15 PM IST
सार
सर कार्यवाह ने देर रात प्रचारकों के साथ मंत्रणा की। सोमवार की शाम चार बजे से माघ मेला स्थित विहिप के शिविर में वह प्रचारकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें पूर्वी यूपी के 65 प्रचारक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबोले।
- फोटो : ANI
विस्तार
आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रविवार की रात प्रयागराज पहुंच गए। वह यहां तीन दिन तक प्रवास करेंगे। इस दौरान वह पूर्वी यूपी के क्षेत्र, विभाग और जिला प्रचारकों के साथ शताब्दी वर्ष के आयोजनों की रूपरेखा के साथ ही गांवों में शाखाओं की स्थिति और प्रवास की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
सर कार्यवाह ने देर रात प्रचारकों के साथ मंत्रणा की। सोमवार की शाम चार बजे से माघ मेला स्थित विहिप के शिविर में वह प्रचारकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें पूर्वी यूपी के 65 प्रचारक हिस्सा लेंगे। इसमें शताब्दी वर्ष में होने वाले सामाजिक समरसता के आयोजनों के साथ कुटुंब प्रबोधन व अन्य एजेंडे पर चर्चा होगी। मंगलवार की सुबह केपी ग्राउंड में शाखा टोली संगम होगा। इसमें पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन