RSS : हिंदू महासम्मेलन में सनातन धर्म की रक्षा का लिया संकल्प, भेदभाव खत्म करने पर दिया जोर
सर्व हिंदू समाज आयोजन समिति के की ओर से प्रयागराज के धूमनगंज स्थित न्याय बिहार में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अवनीश जी के द्वारा गणेश वंदना से शुरू किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्व हिंदू समाज आयोजन समिति के की ओर से प्रयागराज के धूमनगंज स्थित न्याय बिहार में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अवनीश जी के द्वारा गणेश वंदना से शुरू किया गया, जिसके उपरांत उन्होंने भजन की प्रस्तुति की। अध्यक्षता केसी मिश्रा, सेवा निवृत्त रजिस्टार, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने की। विशिष्ट अतिथि कथावाचक प्रयागनंदन मृदुल जी महाराज ने कहा कि सनातन तभी मजबूत हो सकता है जब वह जाति पाति का भेद हमारे अंदर से खत्म हो। उन्होंने कहा कि भारत माता की पूजा सफल होगी जब सभी जाति के लोग एक हो, पिछड़ी जाति का सहयोग करके उनका मुख्य धारा में लाना है, शिक्षा की व्यवस्था करनी पड़ेगी और सबको नशा मुक्त रहना पड़ेगा।
मुख्य अतिथि महिला सेवा सदन की प्रधानाचार्य अंजना सेंगर ने कहा कि एक स्त्री ही है नवरात्र में हमारे घरों में मनाए जाने वाले देवियों के रूप में रहती है। यह रूप देवी के बाल्यकाल से ही शुरू होता है और अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए जीवन के अंतिम चरण तक रहता है। मुख्य वक्ता डॉ. एसपी सिंह सीएमपी डिग्री कॉलेज संस्कृत के विभागाध्यक्ष ने कहा कि भारतवासियों में लंबे कल तक पराधीन रहे हैं और गलत बातें समझाई गई कि हमारे पाठ्यक्रम में पूजा पाठ आडम्बर है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के पुराण साहित्य इतना विकसित रहा कि जो आधुनिक विज्ञान से तुलना की जाए तो हमारे प्राचीन साहित्य वेद पुराण उनसे कहीं आगे हैं। हमें अपने परिवार पर ध्यान रखना चाहिए हमें बच्चों के साथ मर्यादा पूर्ण व्यवहार करना चाहिए हमको अपने माता-पिता के प्रति मर्यादा पूर्ण व्यवहार करना चाहिए समाज तभी सही और स्वस्थ रहेगा जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी अपनी मर्यादा का पालन करें। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन श्री कमलेश चौबे जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में माता-बहनों ने भारत माता की वंदना करते हुए आरती की। इस अवसर पर राकेश सेंगर, विजय पांडे, रविंद्र, धर्मेंद्र, नरेंद्र, कृष्ण मनोहर, उग्रसेन, चंदन श्रीमाली, श्यामनाथ शर्मा, अनिल गर्ग, अजय पांडे, मदनेस, भावेश, विक्रम, अनूपम आदि उपस्थित थे
विराट हिंदू सम्मेलन में सनातन धर्म की रक्षा का दिया संदेश
देवरस नगर प्रयाग दक्षिण के सेवा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन गंगा तट पर स्थित राम जानकी मंदिर भागल पुरवा में किया गया। मुख्य अतिथि महंत स्वामी रामदास जी रहे। अध्यक्षता पूर्व डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने की। सतीश साहू और ऊषा पांडेय ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा और सुरक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा, जातिवादी भेदभाव को मिटाना होगा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और उनका पालन करना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक रहें और उसका पालन करें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को मजबूत बनाने के लिए हमें जाति और पंथ के भेदभाव को भूलकर एकजुट होना होगा। संचालन धनंजय ने किया।
सकल हिंदू समाज रामबाग और मोहन बस्ती के द्वारा सेवा समिति विद्या मंदिर रामबाग के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस जुगल किशोर तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि क्या हम हिंदू हैं ? कैसे हिंदू हैं ? क्या पहचान है हमारी ? क्या सिर्फ कह देने से हम हिंदू हो गए? हमारे आचरण में दिखना चाहिए हम हिंदू हैं। हम विश्व बंधुत्व की बात करते हैं, वसुधैव कुटुंबकम कहते हैं। हम आधुनिकता की होड़ में अंधत्व की ओर जा रहे हैं। दिखावे में जा रहे हैं, हमें प्रथम दृष्टया देखने से पता चले कि हम हिंदू हैं। देखकर लोग पहचान जाएं।
कहा कि आचरण सभ्यता तो बाद में दिखेगी हमें अपने को प्रथम दृष्टया सनातनी बनाना है l हमारा व्यक्तित्व हमारी पहचान बताएं जैसे महामना मदन मोहन मालवीय जी को भारत रत्न मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। भारत रत्न शब्द सुशोभित हुआ महामना जी के कारण, डॉक्टर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कहा करते थे कि मैं पैदा तो जरूर हिंदू धर्म में हुआ पर मरूंगा हिंदू धर्म में नहीं। उन्होंने जब हिंदू धर्म छोड़ा था किसी अन्य धर्म को उन्होंने स्वीकार नहीं किया था।
बौद्ध धर्म को स्वीकार किया था। बौद्ध धर्म सनातन धर्म ही है हिंदू धर्म ही है। उससे कहीं भिन्न नहीं है। आप छोटी सी कोई पूजा करें बड़ी पूजा करें पंडित जी कहते हैं बौद्धावतारे वर्तमाने भगवान बुद्ध नारायण है। कार्यक्रम में विजय प्रताप सिंह अधिवक्ता, धर्मगुरु पंडित मनोज, सीमा दास और अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।