{"_id":"57fbeb3f4f1c1b112628e437","slug":"rss-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फुल पैंट पहनेंगे आरएसएस के स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फुल पैंट पहनेंगे आरएसएस के स्वयंसेवक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक मंगलवार को विजयदशमी के मौके पर नए गणवेश में नजर आएंगे। पिछले दिनों ही संगठन ने अपनी वर्दी में बदलाव किया था। स्वयंसेवक आज से हाफ पैंट की बजाय फुल पैंट पहनेंगे। इस मौके पर मंगलवार को जार्ज टाउन स्थित आरएसएस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
आरएसएस में पहले स्वयंसेवक खाकी रंग की हाफ पैंट, सफेद शर्ट, काली टोपी ओर काले जूते पहनते थे। हालांकि पहले की ड्रेस के मुकाबले इस नई ड्रेस में पैंट के अलावा ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कई दिनों से संघ के कार्यालय से नई ड्रेस की बिक्री भी चल रही है। पिछले दिनों नई ड्रेस पहनकर स्वयंसेवकों ने रिहर्सल भी किया था। अब विजयदशमी के दिन स्वयंसेवक नई ड्रेस धारण कर लेंगे। विजयदशमी के दिन ही नई ड्रेस क्यों धारण की जा रही है इस सवाल के जवाब में आरएसएस के विभाग प्रचारक मनोज का कहना है कि विजयदशमी के दिन ही संघ अपनी वर्षगांठ मनाता है। इस बार संघ की 92 वीं वर्षगांठ हैं।
उन्होंने बताया कि संघ में युवाओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। नई ड्रेस की काफी डिमांड है। जो डिमांड की गई थी उसके अनुरूप अभी नई वर्दी नहीं मिल सकी है। विभाग प्रचारक के मुताबिक मंगलवार को संघ के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में शाम चार बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें स्वयंसेवक नई ड्रेस में दिखेंगे। आरएसएस के भाग संघ चालक व्यंकटेश्वर प्रसाद के मुताबिक संघ कार्यालय में संचलन एवं बौद्धिक कार्यक्रम के बाद पथ संचलन भी होगा। इस दौरान स्वयंसेवक नए गणवेश में केपी, सीएमपी से बैरहना चौराहा आदि मार्ग से होते हुए वापस जार्जटाउन स्थित संघ कार्यालय पहुंचेंगे।