{"_id":"5cb37c89bdec2214516f622d","slug":"rrc-will-give-the-chance-to-group-d-applicants-for-casting-their-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी अभ्यर्थियों को वोट देने का आरआरसी देगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डी अभ्यर्थियों को वोट देने का आरआरसी देगा मौका
Mon, 15 Apr 2019 12:01 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
rrc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने लोकतंत्र के पर्व में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रुप डी अभ्यर्थियों को छूट दी है। आरआरसी इलाहाबाद ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए 26 अप्रैल से डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को वोट डालने के लिए छूट दी है। कहा गया है कि अगर किसी अभ्यर्थी के यहां डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन वाली तिथि में लोकसभा चुनाव की वोटिंग है तो वह पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करे और उसके अगले दिन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए यहां आ जाए।
विज्ञापन
दरअसल रेलवे ग्रुप डी के 4762 पदों के लिए अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 26 अप्रैल से शुरू होना है। इस प्रक्रिया से कुल 8144 अभ्यर्थी गुजरेंगे। आरआरसी प्रशासन की तैयारी है कि डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप भी करवा लिया जाए। इस दौरान देश के तमाम स्थानों से अभ्यर्थी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आएंगे। हालांकि सात चरणों में चल रहे लोकसभा चुनाव की वजह से अभ्यर्थियों के सामने समस्या आ सकती है कि वोटिंग के दिन ही कहीं उन्हें वेरीफिकेशन के लिए न बुला लिया जाए।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए आरआरसी प्रयागराज ने तय किया है कि अगर कहीं लोकसभा चुनाव का मतदान है और उसी दिन संबंधित अभ्यर्थी का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होना है तो वह पहले मतदान कर ले और उसके अगले दिन आकर वह अपना डाक्यूमेंट का वेरीफिकेशन करवा ले। आरआरसी प्रयागराज के चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक लोकतंत्र के पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो इसी वजह से ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान देखा जाएगा कि अभ्यर्थी की उंगली में वोटिंग के दौरान लगने वाली स्याही लगी है या नहीं।
विज्ञापन