RRC NTPC Level 1 PET : 6200 से ज्यादा ने पूरी कर ली रेस, अब 15 फरवरी को होगी प्रमाणपत्रों की जांच
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल वन की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) अब तक 6200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पास कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल वन की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) अब तक 6200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पास कर ली है। इन सभी के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन अब 15 फरवरी से शुरू होगा। इस बीच बुधवार एक फरवरी को लेवल वन (पूर्व में पद नाम ग्रुप डी) की शारीरिक दक्षता की परीक्षा में महिला अभ्यथीZ शामिल होंगी। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को 20 किलो का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी।
वहीं दूसरी ओर सोमवार को 1600 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया। इस दौरान 1414 अभ्यथी्र ही वहां पीईटी के पहुंचे। उधर सोमवार को सर्वाधिक 1051 अभ्यर्थियों ने पीईटी पास कर लिया। यह अब की सर्वाधिक संख्या रही। ओवर ऑल अब तक 6266 अभ्यर्थी पीईटी पास कर चुके हैं।
सोमवार को 363 अभ्यर्थी सवा चार मिनट एक किमी की दौड़ पूरी नहीं कर सके, जबकि 186 अनुपस्थित रहे। इन दोनों ही संख्या को जोड़ लिया जाए तो दूसरे चरण के तीसरे दिन 549 चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। फिलहाल दूसरे चरण के तीन दिन के परिणाम में अब तक 3,045 अभ्यर्थी दौड़ में पास हो चुके हैं, जबकि पहले चरण में 3221 ने पीईटी में सफल हुए।