{"_id":"6aa6b799b8e74f340908460a","slug":"rrb-technician-recruitment-exam-to-be-held-between-october-6-and-9-selection-for-6-557-posts-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी : आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्तूबर के बीच, 6557 पदों पर होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी : आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्तूबर के बीच, 6557 पदों पर होगा चयन
Sun, 13 Sep 2026 08:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:17 PM IST
सार
प्रयागराज में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्टूबर के बीच कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
आरआरबी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्तूबर के बीच कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके तहत कुल 6,557 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी, जिसमें तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के 323 और तकनीशियन ग्रेड-तीन के 6,234 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड द्वारा परीक्षा शहर की जानकारी 27 से 30 सितंबर के बीच यानी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी, जबकि अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड प्रिंट के साथ केंद्र पर पहुंचें और यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार अनलॉक हो तथा उसमें दर्ज नाम, जन्मतिथि व पिता का नाम 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार बिल्कुल सही हो।
विज्ञापन