{"_id":"5ff71b6c8ebc3e340c4f681e","slug":"rrb-releases-ntpc-second-phase-exam-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी ने जारी किया एनटीपीसी के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी ने जारी किया एनटीपीसी के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल
Thu, 07 Jan 2021 08:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
rrb c key
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी ) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ( एनटीपीसी) परीक्षा के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का दूसरा चरण 16 जनवरी से शुरू होगा जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान परीक्षा 24 एवं 26 जनवरी को नहीं होगी। बाकी अन्य दिनों में परीक्षा हर रोज दो पॉलियों में होगी। इस दौरान तकरीबन दो लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आरआरबी प्रयागराज ने परीक्षा संपन्न करवाने के लिए तीन राज्यों के दस शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
बता दें कि एक लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति के लिए देश भर में 1.25 करोड़ अभ्यर्थी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का पहला चरण पिछले वर्ष 28 दिसबंर को शुरू हुआ। यह चरण 13 जनवरी को संपन्न होगा। आरआरबी प्रयागराज की बात करें तो यहां 4099 पदों के लिए अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि पहले चरण में अब तक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का औसत 52 से 57 प्रतिशत रहा है।
दूसरे चरण में होने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में आरआरबी प्रशासन ने जानकारी दे दी है। अब परीक्षा तिथि के चार दिन पूर्व अभ्यर्थियों को संबंधित शहर में उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि दूसरे चरण की भी परीक्षा तीन राज्यों के दस शहर प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, रुडक़ी एवं देहरादून में होगी। सर्वाधिक 13 केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं।