फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB: Recruitment to be made for 4,029 posts, not 3,993.

आरआरबी : 3,993 नहीं, 4029 पदों पर होगी नियुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
RRB: Recruitment to be made for 4,029 posts, not 3,993.
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) और डिपो सामग्री अधीक्षक भर्ती में बड़ा संशोधन करते हुए कुल 36 नए पद बढ़ाए हैं। इसके साथ ही अब इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल रिक्तियों की संख्या 3,993 से बढ़कर 4,029 हो गई है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में शुद्धिपत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

संशोधित अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती में रासायनिक और धातुकर्म सहायक (सीएमए) के 35 पद और सिकंदराबाद बोर्ड के तहत कनिष्ठ अभियंता (विद्युत/टीआरएस) का एक अतिरिक्त पद शामिल किया गया है। नए पदों के जुड़ने के बाद अब इस भर्ती का आधिकारिक नाम बदलकर कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरक्षण के लिहाज से देखें तो इन कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 1,714, ओबीसी के लिए 919, एससी के लिए 632, एसटी के लिए 366 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 398 सीटें निर्धारित की गई है। रासायनिक और धातुकर्म सहायक के 35 पदों में से सर्वाधिक 15 पद चेन्नई बोर्ड को मिले हैं, जिनमें 11 पद दक्षिण रेलवे और चार पद सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ) के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भोपाल व पटना बोर्ड में सात-सात, गुवाहाटी में चार, तथा प्रयागराज और बंगलूरू बोर्ड में एक-एक पद तय किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निर्धारित तिथियों के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed