{"_id":"571fb0b84f1c1b6907a917cb","slug":"rrb-issued-the-new-list-of-examination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी ने जारी की नए परीक्षा केंद्रों की सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी ने जारी की नए परीक्षा केंद्रों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से ली जा रही विभिन्न पदों की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण के खुलासे के बाद आरआरबी प्रशासन ने नए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। नए परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन परीक्षा दो एवं तीन मई को होगी। इसके लिए इलाहाबाद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 11 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।
22 अप्रैल को पेपर लीक प्रकरण के बाद विवादित रहे रसूलाबाद स्थित संयोगिता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, चकिया स्थित फर्स्ट स्टेप ई एजूकेशन, महाशय मसूरियादीन स्मारक इंटर कालेज तेलियरगंज, वंदना इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फर्स्ट स्टेप कंप्यूटर साइंस और आरएम टेक परीक्षा केंद्र को आरआरबी ने डिबार कर दिया है। इतना ही नहीं इन केंद्रों में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य होने वाली परीक्षा आरआरबी इलाहाबाद ने स्थगित कर दी है। कहा गया कि ये परीक्षाएं अब दो एवं तीन मई को होंगी।
मंगलवार को इसके लिए आरआरबी ने इलाहाबाद में नौ नए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। अब परीक्षा युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नैनी, शंभुनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झलवा, शंभुनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट झलवा, महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सराय इनायत, एसपी कान्वेंट इंटर कालेज मुंडेरा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन सुलेमसराय, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड टू नैनी, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड वन नैनी, आईडी त्रिपाठी इंटर कालेज धूमनगंज में होगी। इन सभी केंद्रों में 11100 परीक्षार्थी तीन पालियों में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा आरआरबी ने तकनीकी कारणों से 28 मार्च को आगरा के एक केंद्र एवं 16 अप्रैल को कानपुर के एक केंद्र की परीक्षा स्थगित कर उसे भी दो एवं तीन मई को कराने की तैयारी की है। आगरा केंद्र की परीक्षा दो मई को आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड वन सिकंदरा और कानपुर में परीक्षा आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड इंडस्ट्रियल एरिया पनकी में होगी। आरआरबी सचिव एसके बंसल के मुताबिक संबधित परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र एवं समय की जानकारी एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से दी जा रही है।