फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rrb exam

अब आरआरबी की मुख्य परीक्षा भी होगी ऑनलाइन

Sun, 27 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
rrb exam
other
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के पदों की अब मुख्य परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। बोर्ड स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एनटीपीसी के इन पदों की प्री परीक्षा का रिजल्ट इसी माह आने की उम्मीद है। रिजल्ट आने के बाद आरआरबी मुख्य परीक्षा की तारीख का एलान कर देगा। यह पहला मौका होगा जब आरआरबी अपनी किसी भर्ती की मुख्य परीक्षा भी ऑनलाइन लेने जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि देश के सभी आरआरबी की ओर से 18252 पदों पर भर्ती के लिए पहली बार बड़े स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा ली गई। देश भर के तमाम भर्ती बोर्ड से इस परीक्षा में 96 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा तकरीबन 60 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। 28 मार्च 2016 से 30 अप्रैल तक परीक्षा इलाहाबाद के अलावा कानपुर, आगरा, मथुरा, ग्वालियर, झांसी समेत कुल 22 शहरों के 127 केंद्रों में हुई। सहायक स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, यातायात लिपिक आदि के पदों के लिए हुई इस प्री परीक्षा का रिजल्ट इसी माह आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिजल्ट आने के बाद रेलवे बोर्ड द्वारा मुख्य तिथि की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। परीक्षा जनवरी माह में कराए जाने की तैयारी है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि इस माह एनटीपीसी की प्री परीक्षा का रिजल्ट आ सकता है। मुख्य परीक्षा भी ऑन लाइन ही होगी। अभ्यर्थी इसे लेकर कंफ्यूज न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए हुई थी परीक्षा

पदनाम                                  रिक्तियां
सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम)    5942
वाणिज्यिक प्रशिक्षु (सीए)    703
यातायात प्रशिक्षु (टीए)    1645
गुड्स गार्ड    7591
कनिष्ठ सहायक सह टंकण (जेएए)    1205
वरिष्ठ लिपिक सह टंकण    869
यातायात सहायक    166
वरिष्ठ समयपाल    04
पूछताछ सह आरक्षण लिपिक (इसीआरसी)    127
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed