{"_id":"7a8ab02a38a3e8017898cf742fb583e8","slug":"rrb-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह और 21 को होगी आरआरबी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह और 21 को होगी आरआरबी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड की जूनियर इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्रेणी के पदों की परीक्षा 14 और 21 दिसंबर को होने जा रही है। दोनों परीक्षाओं में आरआरसी जैसी भीड़ तो नहीं होगी लेकिन रेलवे ने इसके लिए झांसी और मुगलसराय पैसेंजर को बदले समय पर चलाने का ऐलान किया है। साथ ही इलाहाबाद से कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन भी चल सकती है।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से दो महीने पहले निकाले गए ग्रेड-पे 4200 रुपये वाले जूनियर इंजीनियर ग्रेड, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल एंड मेट्रालॉजिकल असिस्टेंट के पदों की परीक्षा होगी। यह परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। 21 दिसंबर को ग्रेड-पे 4600 रुपये वाले सीनियर सेक्शन इंजीनियर, चीफ डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पदों की परीक्षा होगी। दोनों पदों के लिए आरआरबी इलाहाबाद में 75 हजार से ज्यादा आवेदक हैं। दोनों श्रेणियों की परीक्षाओं के लिए रेलवे झांसी पैसेंजर सुबह 6.15 बजे के स्थान पर अपराह्न 14.30 बजे चलेगी। मुगलसराय पैसेंजर सुबह 7.15 बजे के स्थान पर अपराह्न 13.45 बजे छूटेगी।