फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB exam

92 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी आरआरबी की भर्ती परीक्षा

Fri, 30 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
RRB exam
RRB exam
92 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी आरआरबी की भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ओर से ली जा रही असिस्टेंट लोको पॉयलट की भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को पेपर लीक की अफवाह उड़ गई। बताया जा रहा है कि पश्चिमी बंगाल के एक परीक्षा केंद्र के कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर आए प्रश्न की फोटो खींच कर वायरल कर दी। इस बीच प्रयागराज में खबर आई की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है, लेकिन जब वायरल प्रश्न देखा गया तो मालूम पड़ा कि यह सारी कारस्तान पश्चिमी बंगाल के एक परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की है। ऐसा कोई प्रश्न आरआरबी प्रयागराज की परीक्षा में नहीं पूछा गया।

दरअसल आरआरबी की असिस्टेंट लोको पॉयलट की भर्ती परीक्षा बुधवार से शुरू हुई है। चर्चा है कि परीक्षा के दूसरे दिन बंगाल के एक केंद्र में नेटवर्क की समस्या आई। इससे कुछ देर परीक्षा बाधित हुई। संबंधित केंद्र में अभ्यर्थियों ने खूब शोर शराबा किया। बाद में दुबारा नेटवर्क आया तो कुछ परीक्षार्थियों ने ज्यादा समय हो जाने की वजह से परीक्षा देने से इंकार कर दिया। इसी दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर आए प्रश्न की फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई। प्रयागराज में भी सूचना आई कि पेपर लीक हो गया है। हालांकि आरआरबी प्रशासन ने संबंधित प्रश्न को चेक कराया तो मालूम पड़ा कि वह प्रश्न बंगाल के एक परीक्षा केंद्र में संबंधित आरआरबी की ओर से पूछा गया है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि वहां की परीक्षा का प्रयागराज और कानपुर में हुई परीक्षा से कोई तालुक्क नहीं है। यहां परीक्षा सभी केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रयागराज और कानपुर के 13 केंद्रों में हुई। पहली पॉली में 89.63 फीसदी और दूसरी पॉली में 94.23 फीसदी परीक्षार्थी बृहस्पतिवार को शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed