फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RR Pandey got permanent responsibility of Airport Director, took charge

प्रयागराज एयरपोर्ट : आरआर पांडेय को स्थायी रूप से मिला एयरपोर्ट निदेशक का दायित्व, ग्रहण किया कार्यभार

Sat, 01 Jul 2023 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 12:38 PM IST
सार

भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण में उन्होंने वर्ष 1995 में ज्वाइन किया था। अब तक वह वड़ोदरा, लखनऊ, कालीकट एवं देहरादून एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अब तक के कार्यकाल में प्रयागराज का 12 शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो चुका है।

विज्ञापन
RR Pandey got permanent responsibility of Airport Director, took charge
आरआर पांडेय, प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक का पदभार आरआर पांडेय ने स्थायी रूप से शुक्रवार को ग्रहण कर लिया। अभी वह कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे। इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी आरआर पांडेय मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं। पूर्व निदेशक अंचल प्रकाश के पटना एयरपोर्ट जाने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर आरआर पांडेय को 18 अप्रैल 2022 को ही कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक बनाया गया था। पिछले दिनों ही उन्हें स्थायी निदेशक बनाए जाने का पत्र जारी हुआ था।

विज्ञापन


फिलहाल शुक्रवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण में उन्होंने वर्ष 1995 में ज्वाइन किया था। अब तक वह वड़ोदरा, लखनऊ, कालीकट एवं देहरादून एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अब तक के कार्यकाल में प्रयागराज का 12 शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो चुका है। इसी क्रम में तीन जुलाई से एलाइंस एयर कोलकाता फ्लाइट शुरू कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed