फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roofs made ​​on Ashiana , increased fear of thieves

छतों पर बना लिया आशियाना, चोरों का बढ़ा डर

Sat, 20 Aug 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Roofs made on Ashiana , increased fear of thieves
allahabad
इलाहाबाद। गंगा, यमुना के उफान से शहर के निचले इलाकों में बाढ़ में फंसे लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं हैं। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मोबाइल चार्ज न होने से उनका अपनों से संपर्क भी टूट गया है। घरों में कीमती सामान आदि होने से बाढ़ में फंसे लोग अपना घर भी नहीं छोड़ना चाह रहे। मजबूरी में छतों पर ही लोगों ने अपना आशियाना बना लिया है। 
विज्ञापन

वर्ष 2013 में आई बाढ़ के दौरान काफी लोगों ने अपने घर छोड़ दिए थे। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जब वे वापस लौटे तो ज्यादातर के यहां से तमाम कीमती सामान चोरी हो चुके हैं। चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ज्यादातर लोगों ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया है, लेकिन अधिकांश घरों दो-तीन लोग रुके हुए हैं। बाढ़ के पानी का सर्वाधिक असर राजापुर, ऊंचवागढ़ी, गंगानगर, कैलाशपुरी, रसूलाबाद, नेवादा, छोटा बघाड़ा, दारागंज, अल्लापुर, झूंसी, फाफामऊ, छतनाग, करेली, करेलाबाग आदि मोहल्लों में पड़ा है। सलोरी, बघाड़ा आदि इलाकों में कई मकानों में दरारें भी आ गई हैं। इन इलाकों में मवेशियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। उधर बाढ़ की वजह से शहर में एनी बेसेंट गर्ल्स इंटर कालेज, महबूब अली इंटर कालेज, ऋषि कुलम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी विवेकानंद स्कूल में शुक्रवार की शाम तक 765 लोगों ने शरण ले रखी है। जिला प्रशासन की ओर से यहां लोगों को लाई, चना, गुड़, चाय, बिस्कुट, दूध, लंच पैकेट, सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, दवाएं, क्लोरीन, क्लोरोक्वीन समेत तमाम गोलियां मुहैया कराईं गई हैं। संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए चिकित्सकों की टीम भी लगा दी गई है। 
विज्ञापन


गंगा 25 तो यमुना बढ़ी 24 सेंटीमीटर
इलाहाबाद। पिछले 24 घंटे के दौरान (शुक्रवार शाम छह बजे तक) फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुर्ठ। शाम छह बजे गंगा का जलस्तर यहां 84.810 मीटर हो गया। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर 22 सेमी बढ़कर 84.120 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, यमुना के जलस्तर में बीते 24 घंटे के दौरान 24 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां यमुना का जलस्तर 84.610 मीटर पर पहुंच गया है। देर रात इसके भी खतरे के निशान को पार कर जाने की आशंका है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह कहते हैं कि फैलाव अधिक होने से जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार कम है लेकिन दोनों नदियां अभी उफान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत में लगी एनडीआरएफ की टीम, 41 नावें
इलाहाबाद। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए कुल जहां 35 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है। इसके अलावा 41 नावों को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की एक और 35 सदस्यीय टीम को लगाए जाने की बात कही जा रही है। बाढ़ राहत कार्य से जुड़े सभी विभागों एवं अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। जिला प्रशासन राहत कार्य के लिए सेना से भी संपर्क साधा है। उम्मीद है कि शनिवार को राहत एवं बचाव कार्य में सेना भी जुट जाएगी। 


खतरे का निशान - 84.734 मीटर
--------------------------------
- जलस्तर की रिपोर्ट (शाम छह बजे तक)
फाफामऊ में - 84.810 मीटर
छतनाग में  - 84.120
यमुना नैनी में - 84.640 

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करे काल
-  प्रशासन कंट्रोल रूम 253-2641577
- टोल फ्री नंबर-1077
- बाढ़ नियंत्रण कछ-0532-2641577
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed