फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Robbers arrested, but could not recover the wireless set

लुटेरे गिरफ्तार, लेकिन नहीं बरामद हो सका वायरलस सेट

Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
सार

  • नैनी में हुई थी घटना, चारों बदमाशों ने सिपाही को बनाया था शिकार

विज्ञापन
Robbers arrested, but could not recover the wireless set
arrest - फोटो : istock

विस्तार

नैनी में सिपाही से वायरलस सेट लूटने वाले चार बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से लूट के चार मोबाइल फोन बरामद हुए। हालांकि लूटा गया वायरलस सेट काफी मशक्कत के बाद भी बरामद नहीं किया जा सका। कीडगंज पुलिस का कहना है कि सेट की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


नैनी में 31 मई की रात ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह से बाइकसवार बदमाश वायरलस सेट छीनकर भाग निकले थे। इस संबंध में नैनी थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नैनी के साथ ही अन्य थानों की फोर्स भी लुटेरों की तलाश में लगी थी। कीडगंज पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो वारदात को अंजाम देने वाले चारों बदमाशों की तस्वीर मिली।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद पता चला कि इनमें महेश भारतीय नैनी के अलावा राजकुमार, सौरभ भारतीय, गोलू भारतीय निवासी कर्नलगंज शामिल हैं। शुक्रवार को सटीक सूचना पर चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चारों मोबाइल, चेन छिनैती की वारदात को अंजाम देते हैं। वायरलेस सेट के बारे में पूछने पर बताया कि उन्होंने उसे नैनी जेल से थोड़ा पहले सडक़ के बांयी ओर स्थित झाडिय़ों में फेंक दिया था। हालांकि पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी वायरलेस सेट बरामद नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सेट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed