{"_id":"6485a93c08e34a409f0fa7f7","slug":"roadways-will-recruit-165-posts-of-operator-online-applications-will-be-taken-till-june-15-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job : परिचालक के 165 पदों पर भर्ती करेगा रोडवेज, 15 जून तक लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job : परिचालक के 165 पदों पर भर्ती करेगा रोडवेज, 15 जून तक लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
Sun, 11 Jun 2023 04:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:30 PM IST
सार
परिचालक की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदन 15 जून की शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं। आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद साक्षात्कार व आगे चयन प्रक्रिया के लिए आनलाइन काल लेटर जारी होगा।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
विस्तार
यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से आउट सोर्सिंग पर परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इस दौरान कुल 165 पद पर परिचालक भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
परिचालक की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदन 15 जून की शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं। आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद साक्षात्कार व आगे चयन प्रक्रिया के लिए आनलाइन काल लेटर जारी होगा। रायबरेली के एसएस एंटरप्राइजेज को भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि भर्ती में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। 15 जून शाम पांच बजे के बाद आनलाइन आवेदन भी निरस्त माने जाएंगे। सेवायोजन वेबसाइट के जरिए अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार कुल 165 पदों में से एससी के 25, एसटी के पांच, ओबीसी के 27, सामान्य श्रेणी के लिए 85 एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के 23 पद हैं।
विज्ञापन