Prayagraj News: प्रयागराज रीजन की सभी बसों में शुरू हुआ यूपीआई भुगतान
परिवहन निगम ( रोडवेज) ने यात्रियों की सुविधा के साथ डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। इस सुविधा से यात्रियों को यह फायदा होगा कि उनकेे सामने अब फुटकर की समस्या नहीं आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के साथ डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। रोडवेज प्रयागराज रीजन ने अपनी सभी 594 बसों में यूपीआई से भुगतान करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। अभी यह सुविधा कुछ ही बसों में उपलब्ध है, लेकिन सोमवार से सभी बसों में यह सुविधा यात्रियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। इसकेलिए इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन परिचालकों को पहले ही उपलब्ध करवा दी गई है।
दरअसल परिवहन निगम ( रोडवेज) ने यात्रियों की सुविधा के साथ डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। इस सुविधा से यात्रियों को यह फायदा होगा कि उनकेे सामने अब फुटकर की समस्या नहीं आएगी। अमूमन देखा गया है कि सफर के दौरान फुटकर न होने की वजह से परिचालक से यात्रियों की किचकिच भी होती है। फिलहाल रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने सभी परिचालकों को इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) मुहैया करवा दी है। इसका प्रशिक्षण भी परिचालकों को दिया गया।
अब रीजन की सभी बसों में सफर करने वाले यात्री यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकेंगे। डिजिटल भुगतान के लिए परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति टिकट परिचालक को एक रुपया दिया जायेगा। पेटीएम के जरिये यह पैसा संबंधित कंडक्टर को मिलेगा। यात्री किसी भी यूपीआइ एप-पेटीएम, गूगल-पे, फोन-पे, भीम एप आदि के जरिए पैसा दे सकेंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि परिचालकों को यूपीआई माध्यम का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आगे भविष्य मेें उन्हें पुरस्कार देने की भी योजना है।
प्रयागराज में 208 ने यूपीआई से किया भुगतान
रोडवेज द्वारा यूपीआई भुगतान से शुरू की गई सेवा का प्रयागराज रीजन में दो दिन में कुल 208 यात्रियों ने उपयोग किया। प्रदेश भर की बात करें तोे सभी 20 रीजन में 2869 यात्रियों ने इसके माध्यम से टिकट खरीदे हैं।