फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways increased buses due to Varanasi route trains diverted

यूपी: वाराणसी रूट की ट्रेनें डायवर्ट होने से रोडवेज ने बढ़ा दी बसें

Mon, 26 Aug 2019 04:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased buses due to Varanasi route trains diverted
बसें - फोटो : Social Media (File Photo)

इलाहाबाद सिटी (रामबाग)- वाराणसी के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते संबंधित रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई हैं। इस वजह से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को हो रही दिक्कत की वजह से यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने संबंधित रूट पर बसों की संख्या रविवार से बढ़ा दी है।

विज्ञापन


रोडवेज द्वारा वाराणसी रूट पर नियमित रूप से 40 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। इसमें सात एसी बसें भी शामिल हैं। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संबंधित रूट पर दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इससे इस रूट पर चलने वाली जहां कुछ ट्रेनों का रास्ता बदला गया है तो वहीं इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह पैसेंजर पांच सितंबर तक के लिए निरस्त की गई है। अब रोडवेज ने संबंधित रूट पर यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए वाराणसी के लिए 12 बसें बढ़ा दी हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन के मुताबिक रविवार से इस रूट पर वाराणसी डिपो की छह, लीडर रोड की चार एवं जीरोरोड डिपो की दो अतिरिक्त बसें बढ़ाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रयागराज से गाजियाबाद के लिए शुरू होगी एसी स्लीपर बस

प्रयागराज। दिवाली के पूर्व प्रयागराज से गाजियाबाद के लिए एसी स्लीपर बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रोडवेज के गाजियाबाद रीजन में छह स्लीपर बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों का संचालन गाजियाबाद से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ आदि लंबे रूट के लिए होगा। दिवाली के पूर्व इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी गाजियाबाद रीजन में दो स्लीपर बसें है। जिनका संचालन लखनऊ और गोरखपुर रूट पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बढ़ती यात्रियों की संख्या और डिमांड को देखते हुए विभाग की तरफ से 18 बसों की मांग की गई थी। जिनमें से छह बसें दिवाली से पहले विभाग को मिल जाएंगी। उधर रोडवेज के प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी मुख्यालय से दो एसी वॉल्वो बस की मांग की है। उन्होंने बताया दोनों एसी बसें लखनऊ रूट पर संचालित की जाएंगी।

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पार्किंग पर अवैध कब्जा

प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर नवाब युसूफ रोड साइड पर संचालित वाहन स्टैंड संचालक द्वारा परिसर में अवैध कब्जा किए जाने का मामला क्षेत्रीय प्रबंधक के पास पहुंच गया है। रविवार को बस स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने वहां अवैध कब्जा देखा तो स्टैंड संचालक को खूब फटकार लगाई। स्टैंड संचालक से पूछा कि उसे पार्किंग का कुल कितना एरिया दिया गया है। कहा कि सोमवार को वह पार्किंग से जुड़े कागजात लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचे।


दरअसल सिविल लाइंस बस स्टेशन परिसर में मस्जिद की साइड वाले गेट पर रोडवेज ने बैरीकेटिंग लगा दी थी। उस स्थान पर रोडवेज की रात्रि सेवा वाली बसों को खड़ा होने का स्थान दिया गया था, लेकिन स्टैंड संचालक ने इसका फायदा उठाते हुए मस्जिद के गेट तक स्टैंड का विस्तार अवैध रूप से कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed