फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways clerk suspended for charging duty by taking money

Prayagraj News: पैसे लेकर ड्यूटी लगाने के आरोप में रोडवेज का बाबू निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways clerk suspended for charging duty by taking money
परिक्षेत्र के जीरोरोड वर्कशॉप में तैनात रिश्वत लेने के आरोप में एक बाबू को निलंबित कर दिया गया है। बाबू पर आरोप है कि वह कार्यशाला में पैसा लेकर चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगा रहा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। लखनऊ मुख्यालय तक जब यह मामला पहुंचा तो एमडी मासूम अली सरवर ने क्षेत्रीय प्रबंधक को संबंधित बाबू को सस्पेंड किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कई माह पुराना है। बता दे राजापुर स्थित जीरो रोड डिपो कार्यशाला में कमला शंकर यादव की बुकिंग लिपिक के पद पर तैनाती थी। पिछले कई महीने से कमला शंकर पर चालकों से पैसा लेकर उनकी ड्यूटी लगाने का आरोप लगा रहा था। अभी हाल ही मे उसका कई महीने पुराना एक वीडियो वायरल हो गया। इसमे कमला शंकर पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा था। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद आरोपी बाबू को आरएम एमके त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। उससे जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed